बुद्ध जयन्ती पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी, हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा अर्थात जन्म, ज्ञान प्राप्ति

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा अर्थात जन्म ज्ञान प्राप्ति व देहावसान बैशाख पूर्णिमा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्षो उल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में  एक बैठक आयोजित की गई। 

इस दौरान निर्णय लिया गया कि सुबह आठ बजे त्रिशरण एवं पंचशील कराने के बाद सुबह 9.30 बजे धम्मं बंधुओं के साथ धम्मं प्रभात फेरी  तथागत बुद्ध विहार से प्रारम्भ होकर सोनभद्र नगर के  धर्मशाला चौराहा से चंडी होटल होकर बढ़ौली चौराहा से धम्मं घोष व नारे के साथ जुलूस तथागत बुद्ध विहार पर समापन होगा।

यह बैठक रोडवेज रोड के पास एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ। 

इस बैठक में  सुमंत सिंह मौर्य,गोपाल निराला,उमेश सिंह कुशवाहा, रमेश गुप्ता, अनिरुद्ध,अनिल कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार,नरेंद्र प्रताप मौर्य,रवि रंजन शाक्य सुनील कुमार सिंह ,शुभम सिंह आदि उपासक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?