नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेसियों ने किया आवाज बुलन्द, जुलूस निकालने को लेकर हुई पुलिस से नोकझोंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने का विरोध करते हुए जुलूस निकाल प्रदर्शन कर ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में जिला कार्यालय से जुलूस निकाला कलेक्ट्रेट तक पहुंचे तो वही पुलिस कर्मियों ने जुलूस को बीच में ही रोकने का प्रयास किया, जिस पर कांग्रेसियों से उनकी जमकर कहासुनी हुई। हालांकि बाद में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कांग्रेसियों को उनकी मांग के अनुसार कलेक्ट्रेट तक जाने की अनुमति दी।

जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज गोड व शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस का इतिहास आजादी के आंदोलन से जुड़ा हुआ है। ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां लगाकर भाजपा किसी भी हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा नहीं सकती। आने वाला समय कांग्रेस का है। इससे भाजपा डरी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य नूरुद्दीन खान व पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार नेताओं के उत्पीड़न के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा ने तमाम तरह की कार्रवाई कराई। अब एक बार फिर जब आने वाले समय में विभिन्न राज्यों के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में डरी हुई भाजपा कांग्रेसियों का उत्पीड़न करने में जुट गई है।

पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान व पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी भाजपा सिर्फ जाति, धर्म और नफरत की राजनीति कर रही है। जनता इसे समझ रही है। आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा चौबे व शीतला पटेल ने कहा कि कांग्रेस हर विरोध का जमकर मुकाबला करेगी। 

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव,जिला महासचिव प्रदीप सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु मदेशिया, दयाशंकर पाण्डेय, आशुतोष दुबे, बाबूलाल पनिका, नागेश मणि पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पाण्डेय, अमरेश देव पाण्डेय, निगम मिश्रा, मदन गुप्ता,आशीष सिंह, रमाकांत तिवारी शशि बाला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?