डॉ भीमराव अंबेडकर को अग्रणी राष्ट्र निर्माता के रूप मे जाना जाता है: जगजीवन सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने में बाबा साहेब का बड़ा योगदान है

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा भारत रत्न डा. बीआर अम्बेडकर की 134 वी जयंती डीबीए सभागार में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बाबासाहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई।

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड ने कहा कि अपने देश को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय और प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता के सिद्धांतों पर विकसित करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि एक अर्थशास्त्री और मानवाधिकारों एवं महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक डॉ. अम्बेडकर को हमारे देश के अग्रणी राष्ट्र निर्माता के रूप में जाना जाता है, सद्भाव को बढ़ावा देने में योगदान दिया और जाति व्यवस्था की बुराइयों को मिटाने का प्रयास किया।

डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एक राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे, जो कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। बाबा साहब शिक्षा के जरिए समाज के दबे, शोषित, कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग को सशक्त बनाना चाहते थे और उनको समाज में एक बेहतर दर्जा दिलाना चाहते थे।

इस गोष्ठी का का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर रणजीत सिंह, निर्मलेंद्रु श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश कुशवाहा, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश यादव, वीपी सिंह, सुरेश कुशवाहा, राजेश मौर्य, राकेश सिंह, आकृति निर्भया, मोहम्मद याकूब, लाल बहादुर पाल, कामता प्रसाद यादव अभिषेक सिंह, शांति वर्मा, दशरथ यादव, सरस्वती देवी आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?