निःशुल्क योग शिविर में योग साधको दिया गया प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में 25 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन लगाया गया चोपन स्थित काली मंदिर के प्रांगण मे किया गया है। आज योग शिविर के 13 वें  दिन युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन तथा जितेंद्र सिंह कैलाश भैया द्वारा योग योग साधको को योग के मूलमंत्र को बताया व सिखाया गया।

शिविर को संबोधित कर आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें युवा भारत योगी संकट मोचन द्वारा योग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा रोग के अनुसार किस प्रकार से कितना योग करना है इसके बारे में योगी संकट मोचन के द्वारा बताया गया तथा सूर्य नमस्कार ताड़ासन, त्रिकोण ताड़ आसान और यौगिक जॉगिंग करते हुए सूक्ष्म व्यायाम प्राणायाम और ताड़ासन चक्रासन, शीर्षासन, मयूरासन, मयूरी आसन इत्यादि कठिन आसनों का अभ्यास कराया गया।

कैलाश भैया के द्वारा बिच्छू चाल चलकर दिखाया गया पूरे प्रांगण में जो की बेहद गौरवशाली महसूस करते हैं और इस प्रकार आज शिविर में श्रीवास्तव जी के द्वारा दही और जलेबी का प्रसाद के रूप में व्यवस्था किया गया था इस प्रकार से चोपन में शिविर लगातार चल रहा है एक-एक दिन पतंजलि के सभी योग साधक भाई-बहन वहां पर पहुंच कर अपने-अपने तरीके से योग को करा रहे हैं और सभी को जागरुक कर रहे हैं।

आज शिविर में शामिल होने वाले सदस्यों में शिवनाथ प्रसाद जी योग शिक्षक राकेश साहनी जी योग शिक्षक सुदर्शन , मनीष सेठ, मनोज सिंह, बरनवाल, मोदनवाल व बहनों में अंजली, पुष्पांजलि, किरण, पुष्पा, चुनमुन तथा चोपन के समस्त भाई-बहन जो योग साधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?