रोजगार मेला (कैम्पस प्लेसमेंट) का आयोजन 17 अप्रैल को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के आई0टी0आई0 पास आउट अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेला (कैम्पस प्लेसमेंट) का आयोजन 17 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10:00 बजे से शम्भूनाथ निजी आई0टी0आई0 कॉलेज, परासपानी, कोटा, डाला, सोनभद्र के परिसर में आयोजित होगा।

इस मेले में मदरसन ऑटोमोटिव इलास्टोमर्स टेक्नोलॉजी, नोएडा, उत्तर प्रदेश की निजी क्षेत्र की कम्पनी प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कॉलेज के परिसर में लिया जाएगा। यह कैम्पस मेला पूर्णतः निःशुल्क है और इसमें भाग लेने हेतु किसी भी प्रकार की यात्रा व्यय का भुगतान नहीं किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?