नौगढ़(चंदौली) में बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर से घायल हो गए यह घटना राजकीय इंटर कॉलेज सेमरा मोड के पास में पास हुआ।
आपको बता दे कि विजय शंकर उम्र (28) वर्ष और बलवंत खरवार उम्र (20) वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से शाहपुर से नौगढ़ मार्केट आ रहे थे।

तभी अचानक सेमरा मोड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर गई,और मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े आस-पास के लोगों ने शाहपुर प्रधान कृष्ण कुमार जायसवाल को फोन कर दिया।
प्रधान ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को ई-रिक्शा (टोटो) के माध्यम से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार किया।






