करोड़ों के अवैध गाजा के साथ दो गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शाहगंज थाना पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बनौरा पुलिया के पास से गुरुवार की रात एक ट्रक से 800 किलो ग्राम गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की अनुमानित कीमत एक करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए तस्कर उड़ीसा प्रान्त से उक्त गांजा की खेप लेकर प्रयागराज जा रहे थे।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने तस्करों को मीडिया से रूबरू कराया।
एएसपी आपरेशन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार की देर रात एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ शाहगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बनौरा पुलिया के पास से एक डीसीएम कंटेनर से 800 किलो ग्राम गांजा बरामद करते हुए वाहन सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्कर उड़ीसा प्रान्त से उक्त कंटेनर में गांजा लोड़ करके प्रयागराज जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि गांजा लोड कंटेनर को थाना परिसर में खड़ा करते हुए तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानून के हवाले कर दिया गया।
इनसेट
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान डेविड कुमार चौरसिया पुत्र शिवप्रसाद निवासी मकोईया थाना खोडारे जनपद गोण्डा व जगमोहन पुत्र स्व जोखू राम निवासी पंडित का पुरवा, थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में की गई है। मामले में तीन अभियुक्त
बबलू, कादिम अली खा व सिद्धि विनायक वांछित है।
इनसेट
तस्करों ने पुलिस को जानकारी दी है कि वे फ्लाईट से दिल्ली होकर विशाखापत्तनम जाते है, वहां से कटक जाकर बबलू नामक व्यक्ति के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुचते थे। बाद बबलू द्वारा भेजे गये व्यक्ति एक डीसीएम कंटेनर के अन्दर गांजा रखकर मजबूत प्लेट लगाकर वेल्डिंग कर देते है, जिससे बाहर से देखने पर कंटेनर खाली दिखाई पड़ती थी। तत्पश्चात उन्हें गांजा लोड कंटेनर व एक नई मोबाइल सिम लगाकर देते थे। मोबाइल पर गांजा मगाने वाले व्यक्ति बबलू व सहयोगी सिद्धि विनायक व कादिम अली ही व्हाट्सएप के माध्यम से बात करते है । गाड़ी को पास कराने के लिए रास्ते में कुछ व्यक्ति जो अन्य गाड़ी से आगे-पीछे चलते है ।
इनसेट
इस मौके पर एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, सर्विलास प्रभारी नागेश कुमार सिंह, शाहगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार , शाहगज कस्बा प्रभारी राम सिहासन शर्मा के अलावा संजय चौहान, रितेश पटेल, अजीत यादव, अजीत कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?