Trending News
स्थानीय, पारंपरिक और प्राकृतिक उत्पादों की ब्रांडिंग ‘सोन अर्थ’ नाम से की जाएगी ब्रांडिंग: जिलाधिकारी स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में जागरूक मतदाताओं की अहम भूमिका: हंसराज विश्वकर्मा नन्हें बच्चों ने असत्य पर सत्य का मंचन कर विजय पर्व किया सेलिब्रेट नौगढ़ में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत, जंगल में नेटवर्क नहीं मिलने से डेढ़ घंटे तक मदद के लिए परेशान रही पत्नी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित कोन में चेरो समाज की बैठक, राष्ट्रीय अगुवा पंकज सिंह चेरो ने किया जागरूक फीनिक्स क्लब रेनुसागर का आयोजन, नव दुर्गा मंचन और बच्चों की नृत्य नाटिका से सराबोर हुआ पैराडाइज प्रेक्षागृह

अवैध बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकडा, खनन कर रही है कार्रवाई।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। शासन के द्वारा बालू का अवैध खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने देने के बाद भी कनहर व मालिया नदी से प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध बालू का खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है कि सूचना पर बीती रात्रि थाना प्रभारी निरीक्षक के गस्त के दौरान ग्राम पंचायत पकरी में टावर के पास अवैध बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा जिसे थाने पर लाकर खनन विभाग के द्वारा विधि सम्मत करवाई की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनहर व मालिया नदी के किनारे बसा ग्राम पंचायत पकरी, बोम, डेवढी, जाताजुआ,
धोरपा, हरपुरा, बैरखड, बरखोरहा, जोरूखाड, घिवही, पतरीहा में प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध बालू का खनन व परिवहन करके जहां बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं वहीं बालू का अवैध खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बालू माफियाओं का हौसला इतना बुलंद है कि रात्रि को पकरी, जोरूखाड, घिवही से टिपर पर बालू भी लोड करके परिवहन किया जाता है। रात्रि को नदी से बालू लोड करके ट्रैक्टर का ड्राइवर तीव्र गति से गाड़ी को ग्रामीण सड़कों पर दौड़ते हैं जिसके कारण घरों के सामने बंधे मवेशियों को भी जान का खतरा बना रहता है तथा रात्रि में ट्रैक्टर के शोर से सोना दुश्वार हो गया है।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अवैध बालू का खनन व परिवहन करने की सूचना मिलती थी जिसके क्रम में बीती रात्रि को गस्ती के दौरान पकरी ग्राम पंचायत टावर के पास अवैध बालू लोड करके परिवहन के लिए जा रहे पॉवर ट्रैक नीले रंग के दो ट्रैक्टरों को पड़कर थाने पर लाया गया है तथा खनन विभाग को सूचना देकर विधि सम्मत कार्रवाई आवश्यक की जाएगी साथ ही साथ क्षेत्र में अवैध बालू का खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन के द्वारा उक्त कार्रवाई से अवैध बालू खनन व परिवहन करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?