डीएम, सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी अभियान

सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

अभियान 1 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसके तहत विभिन्न विभाग मिलकर संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

अभियान के तहत किए जाने वाले कार्य

  • ग्राम विकास विभाग: ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, कचरा निस्तारण, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
  • नगर विकास विभाग: नगरीय क्षेत्रों में सफाई और संक्रमण रोकथाम के कार्य।
  • शिक्षा विभाग: स्कूलों में बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी देना।
  • पशुपालन विभाग: सूअरों और अन्य पशुओं को आबादी से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान।
  • चिकित्सा विभाग: 10 अप्रैल से दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर बुखार, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया जैसे रोगों की जांच और मरीजों की सूची तैयार करना।

इस मौके पर एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर यादव, डॉ. प्रेमनाथ, डीपीएम डॉ. जे.पी. सिंह, मनोज, शुभम सिंह, देवाशीष पांडे, आर.के. सिंह, अनिल दुबे, मधु सिंह, आजाद यादव, लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष किशोरी सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?