गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्रि की कलश स्थापना संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

न्यूज़ डेस्क

गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) । गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन सायंकाल भव्य कलश स्थापना विधिपूर्वक संपन्न हुई। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने अखंड ज्योति प्रज्वलित कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री, गौरी गणेश और नवग्रह की पूजा-अर्चना की।

धार्मिक अनुष्ठान के तहत दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ, जिसके बाद भव्य आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, पुरुषोत्तम चौबे, अश्विनी त्रिपाठी, नित्यानंद तिवारी, शशांक पाण्डेय, रूपेश मिश्र, गौरव तिवारी और मयंक तिवारी सहित 11 वेदपाठी आचार्य उपस्थित रहे।

मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने पूरे आस्था भाव से मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?