दामाद के साथ मिलकर पचास हजार में पत्नी ने करायी थी पति की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

25 जनवरी को रामनरेश यादव की हुई थी हत्या

थाना करमा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम को मिली बड़ी कामयाबी

साजिश रचकर अपने पति की हत्या कराने वाली पत्नी सहित छः हत्यारे गिरफ्तार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  महिला से अवैध सम्बन्ध को लेकर पति-पत्नी में आये दिन होता था विवाद,जिससे परिवार बिखरने लगा था।इस बात को लेकर नाराज पत्नी ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति के हत्या की साजिश रच दिया और पचास हजार रुपये में दोस्तो से हत्या करा दिया। इसका खुलासा आज अपर पुलिस अधीक्षक ने त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता करके किया। 

पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम पथरहिया सीताबहार निवासिनी सुनीता देवी, थाना करमा द्वारा लिखित तहरीर दी थी कि मेरे पति राम नरेश यादव उम्र लगभग 45 वर्ष जो बीते 25 जमवारी को शाम 6 बजे के बाद अपने घर से निकलकर खरी चुनी लेने गए थे। करीब साढ़े आठ बजे के आसपास सूचना मिली कि कोई उनके गले पर वार कर उनकी हत्या कर दिया है जिसके आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

इस घटना के खुलासे को लेकर काफी प्रयास के बाद भी कोई उल्लेखनीय सफलता नही मिली किंतु उक्त घटना को निरंतर मॉनीटर करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर थाना करमा, सर्विलांस व एसओजी की टीमें कार्य करती रहीं। इसी दौरान ग्राम वासियों में सुगबुगाहट होने लगी कि राम नरेश यादव का कुसुम कोल के चक्कर में अपनी पत्नी सुनीता को प्रताड़ित करता था। इस बात के साक्ष्य भी मिलने लगे।

इस  दौरान विवेचना मिली गवाहियों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से पुष्ट हुआ कि घटना मृतक नरेश यादव की पत्नी सुनीता देवी ने अपने दामाद आलोक यादव को मिलाकर कुछ लड़कों को नरेश यादव की हत्या के लिए सहेजा, जिसके परिणाम स्वरूप हत्या करायी गयी।

पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर संदीप कुमार पुत्र शिव कुमार हरिजन निवासी केवटा, थाना घोरावल, अजीत उर्फ गोलू पुत्र नंदलाल हरिजन निवासी केवटा, थाना घोरावल, अंकित कुमार पुत्र महेंद्र हरिजन निवासी केवटा, थाना घोरावल और मयंक कोल पुत्र राजेंद्र कोल निवासी जोगिनी, थाना घोरावल को गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इस हत्या के लिए मृतक की पत्नी सुनीता ने अपने दामाद आलोक यादव के माध्यम से 50000 रुपये दिया था।

इस प्रकार घटना का सफल अनावरण हुआ एवं हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल संलिप्त को तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए शनिवार को करमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से मृतक राम नरेश यादव की मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बदमाशों की मोटरसाइकिल और आलाकत्ल – रॉड एवं फिरौती राशि में से बचे रुपए 15000 बरामद कर लिया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पिछले तीन साल से अपने पति राम नरेश यादव के कुसुम कोल से संबंध, अपने एवं अपने बच्चों के प्रति उनकी प्रताड़ना से तंग आकर काफी समझाने के बाद जब नहीं माने तब मैंने अपने दामाद आलोक यादव निवासी ग्राम जोगिनी से संपर्क किया। आलोक यादव ने अपने साथियों संदीप कुमार, अंकित कुमार एवं अजीत उर्फ गोलू निवासीगण ग्राम केवटा थाना घोरावल जिला सोनभद्र एवं मयंक कोल निवासी ग्राम जोगिनी को 50000 रुपए पर हत्या करना स्वीकार किया। तब दिनांक 25 जनवरी 2025 को घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद तय राशि 50000 रुपए उन्हें आलोक यादव के माध्यम से उन्हें दे दिया गया।

इस हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, सर्विलांस प्रभारी नागेश सिंह , एसआई आशीष सिंह व एसआई जितेन्द्र यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?