आदिवासी युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरहर की आदिवासी युवती से दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरहर निवासी आदिवासी युवती से अन्जानी गांव के युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा।युवक द्वारा शादी झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा ।युवती द्वारा जब भी शादी के कहा जाता था तब युवक द्वारा टाल दिया जाता था।इस बार जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी गाली गलौज कर युवती का विडियो वायरल करने क्की धमकी दी गई।परेशान युवती ने बभनी थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सिकन्दर गोंड उम्र 24 वर्ष पुत्र मोहन गोंड निवासी ग्राम अन्जानी महमड़ टोला, थाना बीजपुर को देवरिहवां मोड़ से गिरफ्तार कर दुष्कर्म करने, विडियो बना कर ब्लेकमेल करने आदि धारा में जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय,हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवम सिंह , सुधीर यादव रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?