108 पान की पत्ती से ग्यारह दिनों तक प्रभु को चढ़ा चढ़ावा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O सदर ब्लॉक के महुआ गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हुआ आयोजन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मामुआं गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में अंतरराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक के शाखा प्रबंधक रमाकांत शुक्ला की ओर से विगत 11 दिनों से पान के पत्ते पर श्री राम राम लिखकर जप करते हुए पूजा अर्चना किया जा रहा है राम राम लिखकर भगवान प्रभु श्री राम को याद कर हनुमान जी को 108 पान की पत्ती का प्रतिदिन ग्यारह दिनों तक माल्यार्पण किया जाएगा है। शाखा प्रबंधक रमाकांत शुक्ला ने कहा कि राम नाम स्मरण के लिए श्री सीताराम नाम पुस्तक का भी वितरण किया जा रहा है जिससे लोग घर बैठे प्रभु श्री राम का नाम लिखकर स्मरण कर रहे हैं जिससे उनका मोक्ष की प्राप्ति मिलेगी उनकी मनोकामना कामना पूर्ण होने की प्रभु श्री राम से कामना की जा रही है। इस मौके पर जितेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र ,धर्मेंद्र, सत्यम, विकास, अंकित समेत अन्यलोक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?