हिफाजत अली के आवास पर हुआ रोज इफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रोजेदारों ने अल्लाह से मांगी देश के अमन चैन की दुआ

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नई बाजार क्षेत्र के ताजियारदार हिफाजत अली के द्वारा रोजा इफ्तार का प्रोग्राम रखा गया जिसमें क्षेत्र के रोजेदार उपस्थित रहे है। 

रमजान का पाक महीना बहुत ही पाक एवं पवित्र महीना माना जाता है जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजा रखा जाता हैं और ये महीने में लोग इबादत कर के अल्लाह को राजी करते है एवं अपने गुनाहों से तौबा करते है।

हुसैनी कमेटी के ताजियादार हिफाजत अली के द्वारा बताया गया कि हर साल की तरह इस साल भी आज अलविदा जुम्मे के दिन अपने आवास पर रोजा इफ्तार का प्रोग्राम रखा गया है जिसमें क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के मौजूद रहते है।

इस इफ्तार में मौलाना अजीमुद्दीन के द्वारा नमाज पढ़ाया गया व देश के अमन चैन की दुआ किया गया। 

इस मौके पर वहीदु रहमान,नईम अहमद,अब्दुल रहमान,सफायत अली,जाकिर अली,तोजीर अहमद, सहज़ाद अंसारी,जावेद अंसारी,शाहिद अहमद,कौसर अली,फिरोज अहमद, क्षेत्र के तमाम रोजेदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?