टुटे पुल से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

सेन्दूर- तेलजर मार्ग का मामला

बारिश के मौसम में बह गया था पुल

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेन्दूर में सेन्दूर मोड़ से तेलजर जाने वाले मार्ग में टूटी पुल का निर्माण नहीं से नाराज़ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से पुल के निर्माण की मांग की। जिससे ग्रामीणों को आवागमन सुविधा हो सके।

प्राप्त जानकारी के सेन्दूर मोड़ तेलजर जाने वाले मार्ग पर सेन्दूर- गांव में अजीर नदी पर बना पुल इस वर्ष हुई भारी बारिश में बह गया। जिससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।इस पुल का निर्माण 2017-18 में जिला पंचायत द्वारा किया गया था।इस पुल के टूट जाने 10 किलोमीटर ग्रामीणों को घूम कर आना पड़ता।आठ नौ महीने बीत जाने बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं लिया गया।इस सम्बन्ध में की बात शिकायत करने के बाद भी परिणाम शुन्य रहा।इस मार्ग पर पुल टूट जाने आने जाने वाले ग्रामीणों, बच्चों को असुविधा हो रही है आक्रोशित ग्रामीण जय श्री,जीवधन प्रसाद,ओम् प्रकाश, कुंज बिहारी,नन्दनी, सत्यभामा,संतरा देवी, रामनरेश,ओम् प्रकाश,रामकेश आदि ने समाजसेवी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में बुद्धवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षित करते टुटे पुल के निर्माण मांग की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?