माता सीता का चरित्र हर नारी के लिए प्रेरणा स्रोत:आचार्य सौरभ भारद्वाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर विकास खण्ड सिद्धि गांव में चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया प्रातः 8:00 बजे से 3:00 तक यजमान पंडित ओमप्रकाश तिवारी एवं प्रिय मिश्रा के द्वारा शिव रुद्राभिषेक श्रृंगार कर हर मनुष्य के कल्याण के लिए कामना किया गया। इसमें ग्रामवासी क्षेत्रवासियों के द्वारा विशेष रूप से मंदिर यज्ञ मंडप की परिक्रमा हजारों की संख्या में किया गया। कथावाचक शिवानी के द्वारा धनुष यज्ञ प्रसंग सुनाया गया सीता जी के चरित्र पर बोलते हुए व्यास जी ने बताया मानस में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है।

पुत्री पवित्र किये कुल दोऊ
सुजस विमल यह कह सब कोऊ
अर्थात पुत्र केवल एक कुल को बनता है और पुत्री दो कुलो को बना देती है इसलिए बेटी का हर मनुष्य को सम्मान करना चाहिए जिसके घर में बेटियां हैं उसके घर में कभी कोई कमी नहीं रहती है।

श्री राम कथा से सीता जी का चरित्र हर नारी के लिए प्रेरणा स्रोत है वही प्रवचन के दौरान आचार्य जी श्री सीताराम का विवाह प्रसंग सुनाया। आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया और धीमी चाल चले कहीं डमरू ना बजे चोलिया में क्या लाए हो मेरे भोले बाबा इस भजन पर ग्राम वासियों ने खूब झूम कर नृत्य किया और विवाह उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधानपति नंदलाल मौर्य, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सिंह, शिवकुमार तिवारी , महेंद्र प्रताप सिंह , प्रभाशंकर पाठक,  रवि प्रकाश पाण्डेय हजारों भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?