त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

नवरात्रि एवं रमजान पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

विंढमगंज (सोनभद्र)। आगामी रमजान, ईद और चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने की। इस अवसर पर रामनवमी सेवा समिति, धर्मगुरु, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने सभी लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा।

रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि कस्बे में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान मुख्य सड़कों और गलियों में भगवा झंडे और तिलंगी लगाए जाते हैं। नवमी के दिन सैकड़ों महावीर झंडों के साथ युवाओं की टोली डंडा खेलते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचती है। इसके बाद लोग शांतिपूर्वक अपने घर लौट जाते हैं।

इस अवसर पर रामनवमी सेवा समिति के सदस्य संजय कुमार गुप्ता, राम प्रसाद यादव, आनंद कुमार जायसवाल, मनीष कुमार, रामसेवक, राजेश कुमार शर्मा, खुशीहाल यादव, जोगिंदर सिंह, भगवान दास, एजाज आलम, ताज मोहम्मद, ज्वाला प्रसाद, सेककार अहमद, नंदकिशोर गुप्ता, बुदेल चौबे, रामचंद्र, दिनेश कुमार यादव, लवकुश चंद्रवंशी, महेंद्र प्रसाद यादव, अनिल कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव, अशोक कुमार जायसवाल और सुमित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी ने बैठक के अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

Leave a Comment

1530
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?