भगत सिंह के शहादत को आमजन तक पहुंचाएंगे:विजय शंकर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

एक सप्ताह तक आमजन में वितरित करेंगे भगत सिंह की तस्वीर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ओबरा नगर के सुभाष चौक पर विजय शंकर यादव के नेतृत्व में सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर भगत सिंह की तस्वीर व पुस्तक वितरित किया गया। वही आमजनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से एक सप्ताह तक जन्म दिवस व शहादत दिवस मनात आ रहा है और इस वर्ष भी शहादत दिवस एक सप्ताह तक मनाया जाएगा तथा संगठन भगत सिंह कि तस्वीरें आमजनो में वितरित करेगी।


देश को आजाद कराने का सपना लिए बहुत से युवाओं अग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष छेड़ रखा था। उसमे एक नाम भगत सिंह का भी है जो मात्र 23 साल 6 माह की अवस्था में भारतीय क्रांतिकारियो के इतिहास में बहुत बड़ा ब्यक्तित्व रखती है। जो देश के युवाओं को राष्ट्र भक्ति पर एक बड़ा सन्देश दे रही है। मौजूदा दौर में लोकतंत्र की कुर्सी पर आसीन नेता सिर्फ अपने दल विशेष की सोच पर कार्य कर अपने को राष्ट्र भक्त घोषित कर रखे है। राष्ट्र भक्ति का पैमाना बदला हुआ है अब तो राष्ट्रगान की मर्यादा पर भी ध्यान नही रहा। 

आज राष्ट्रीय स्तर के नेताओ में राष्ट्रगान का सम्मान नही कर रहे है,वर्तमान समय में बिहार के मुख्यमंत्री बात करते दिखे ये राष्ट्रगान के अपमान के श्रेणी में आता है। अब तक लोकतांत्रिक कुर्सियों पर आसीन नेतागण निंदा करना भी अपना कर्यव्य नही समझे।जिसकी सामाजिक संगठन भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान कड़े शब्दों में निंदा करता है और शहादत दिवस पर सरकार से मांग करती है कि देश के लोकतान्त्रिक कुर्शियों पर आशिन नेताओ की उम्र सीमा तय हो।

इस मौके  पर वीरेंद्र शर्मा, अफजल अहमद, अन्त कुमार, अनिल पाण्डेय, राजेन्द्र भारतीज़ राजेश वाल्मीकि, राजू , विनोद अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?