अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा होली मिलन एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष जनपद से कुल 29 शिक्षक , एक परिचारक एवं एक चालक सेवानिवृत हो रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स ने किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षकों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देते हुए उनके द्वारा कृत कार्यों की सराहना की साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की । उन्होंने कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी एवं सराहना की।
खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार, नगवां बृजेश कुमार सिंह, दुद्धी महेंद्र कुमार मौर्य, चतरा अरविंद कुमार पटेल, चोपन सुनील कुमार , डायट प्रवक्ता नीरज शर्मा, अरमा देवी, ऋचा ओझा, हीरालाल प्रजापति , डीसी जयकिशोर वर्मा , एसआरजी विद्यासागर, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री विवेक कुमार आदि ने सेवानिवृत शिक्षकों को संबोधित करते हुए होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षक दिनेश तिवारी, गोपाल राय, उपेंद्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा ने होली गीतों के साथ मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार जिला अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन सह मीडिया प्रभारी आनंद देव पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, जिला मंत्री देवेंद्र गंगवार, कमलेश कुमार, अरुणेश चंद्र पाण्डेय, सौरभ कार्तिकेय , ब्लॉक अध्यक्ष नगवां दिलीप पाठक, बभनी शिव कुमार, महामंत्री अनिल गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन नागेंद्र सिंह , महिला विंग की उपाध्यक्ष मालिनी मिश्रा, ममता देवी, विकास देव पाण्डेय, सौरभ पटेल, अरविंद पाण्डेय, गौतम यादव आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।






