तेज आंधी पानी में कई विद्युत पोल गिरा, बिजली सप्लाई बाधित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। बीते शुक्रवार को देर शाम से पूरी रात्रि तक अचानक तेज गरज, तड़क, आंधी तुफान के साथ बरसात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं केवाल सब स्टेशन ग्रामीण क्षेत्र के बीच 11 केबीए सप्लाई वाले पांच पांच विद्युत पोल के साथ तार गिरने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई शुक्रवार की सांय से ही बंद हो गई है।

केवाल सब स्टेशन से संचालित तीन फीडर से बिजली आपूर्ति हरनाकछार,विंढमगंज, हरपुर फीडर के विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं। हालांकि कि सुबह से ही संविदा विद्युत कर्मचारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अन्य संविदा कर्मी के द्वारा पेट्रोलिंग कर ठीक करने में जुटे हैं।

संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मुडिसेमर रोड में 11000 विद्युत खम्भा तीन लोहे का व दो सीमेंट का गिर गया है इसके अलावा जांताजुआ गांव में दो, जामपानी में एक पोल गिरने की भी सूचना है जिसे ठीक करने में हम सभी लोग लगे हुए हैं ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति कराने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?