यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन केन्द्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चल रहे यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन केन्द्र का जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज सोनभद्र नगर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मूल्यांकन केन्द्रों पर परीक्षकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था और मूल्यांकन केन्द्रों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत् निगरानी किये जाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज राजकीय बालिका इण्टर कालेज सोनभद्र नगर के मूल्यांकन केन्द्र का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कापियों का मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों से सीधा संवाद कर मूल्यांकन केन्द्र पर की गयी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

वही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के कापी के मूल्यांकन में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वह नियमित रूप से मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण करें।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राजकीय बालिका इण्टर कालेज सोनभद्र नगर में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की 90 हजार कापियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, इसी प्रकार से राजा शारदा महेश इण्टर कालेज में इण्टर मीडिएट की करीब 46 हजार छात्र-छात्राओं के कापियों का मूल्यांकन चल रहा है, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गयी है और सीसीटीवी के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम में स्थापित कर मूल्यांकन केन्द्र की सतत् निगरानी की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?