ऑटो व बाइक की जोरदार टक्कर में पांच घायल, दो की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द दुबे

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

डॉक्टर पल्लवी सिन्हा, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर में तैनात हैं, ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का पैर कट गया है, जबकि दूसरे के कूल्हे में गंभीर चोट आई है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य तीन घायलों का इलाज म्योरपुर सीएचसी में जारी है। 

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?