नौगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की जान बचाने में राहगीरों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ सोनभद्र के मुख्य मार्ग पर जयमोहनी पुलिया के पास एक युवक की मोटरसाइकिल खड़े पिकअप से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का नाम सूरज है और वह सोनभद्र के मधुपुर का निवासी है।

हादसा रात 8:00 बजे के आसपास हुआ, जब सूरज शराब के नशे में मोटरसाइकिल चला रहा था। खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मर दिया। सूरज की मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और वह सड़क पर गिर गया। उसके सर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया।

सुनसान सड़क पर सूरज लहूलुहान पड़ा हुआ था। मदद मिलने में देरी हो सकती थी, लेकिन कुछ राहगीरों ने उसकी मदद की और 108 एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। मझगवां चौकी पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया।

डॉ नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार किया उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?