मानव जीवन मे श्रीराम कथा सबसे उपयोगी:आचार्य सौरभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर विकास खण्ड में ममुआ गांव में चल रहे श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन में यज्ञ संचालनकर्ता आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि श्री राम कथा जीवन में सबसे उपयोगी है। हर मनुष्य योनि में आए हुए लोगों के लिए चार ऋण है, प्रथम देवऋण, ऋषिऋण, पितृऋण, सबसे श्रेष्ठ मातृऋण, अर्थात यज्ञ करने से तीन ऋण से मुक्ति तत्काल हो जाती है।

मर्हिषी वशिष्ठ ने राजा दशरथ को समझाया था अयोध्या धाम में वशिष्ठ ने भक्ति के साथ प्रेम के साथ अग्नि देवता को आहुति दिया अपने शिष्य यजमान के कल्याण के लिए अर्थात गुरु आचार्य ब्राह्मण जब समाज में कुरीतियां ज्यादा बढ़ जाए तो केवल यज्ञ करना ही समाज के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

श्री राम कथा में पधारे श्री मानस राजहंस तुलसी किंकर जी महाराज ने श्री राम कथा में उपदेश देते हुए बताया कि यज्ञ में जिस प्रकार यजमान का भाव रहता है। इस प्रकार यजमान व ग्राम वासियों का कल्याण होता है।

यज्ञ के यजमान हेमनाथ देव पाण्डेय प्रतिदिन का यज्ञ भूमि का पूजन एवं आचार्य पूजन कर रहे है। इसी को धर्म कहते हैं जिससे पूरे से क्षेत्र वासियों को लाभ प्राप्त होगा। यज्ञ के आचार्य नागेंद्र नाथ मिश्रा एवं यज्ञ करता पंडित दीपेंद्र देव विद्यार्थी ने कहा इस यज्ञ से गांव में विशेष उत्साह है और सभी लोगों को भगवान की कथा से शिक्षा प्राप्त हो रही है।

इस शुभ अवसर पर पंडित धीरज शास्त्री, रोशन शास्त्री, विनय चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?