हवा में विकास कार्य कर रही भाजपा सरकार:श्यामलाल पाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र नगर स्थित सपा नेता के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पीडीए जन चौपाल के माध्यम से संविधान बचाने का काम कर रही सपा:श्यामलाल पाल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ हवा में विकास कार्य करने का काम कर रही है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव मन्नू पाण्डेय के आवास पर अयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में  पीडीए जन चौपाल के माध्यम से संविधान बचाने व डबल इंजन की सरकार के विकास को लेकर आम जनमानस को बताने और खोखली सरकार के खोखले वादों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

श्री पाल ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार सिर्फ हवा हवाई विकास करने का दावा कर रही है। भाजपा सरकार की पोल खोलने को लेकर चौपाल के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचने का काम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी कर रहे हैं।

इस मौके पर सांसद छोटेलाल खरवार, जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव,पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे, संजय यादव विजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक सिंह पटेल, सुनील कुमार गोड, सईद कुरेशी , हिदायत उल्ला खां सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?