रिहंद जलाशय से अवैध बालू खनन, एक ट्रैक्टर सीज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विशाल गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) । जरहा वन रेंज क्षेत्र की नदियों से अबैध बालू खनन पहले की अपेक्षा तीनगुना रफ्तार से बढ़ गया है।खनन माफियाओं को न सरकार का डर है और नही पुलिस प्रशासन और खनन विभाग अथवा वन विभाग का भय रह गया है।खुलेआम नदियों से बालू खनन से करोड़ों रुपए महीना राजस्व चोरी कराई जा रही है।

क्षेत्र के आधा दर्जन नदियों और रिहंद जलाशय के दो दर्जन खनन घाट से लगभग 80 से 85 ट्रैक्टर टीपर पूरी रात बालू खनन और परिवहन से ग्रामीणों की नींद हराम हो गयी हैं।जानकारी के अनुसार रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग पर नेमना तथा जरहा में निर्माणाधीन पुल में स्थानीय नदियों से खुलेआम बालू का उपयोग कर गुडवक्ता विहीन पुल निर्माण कर सरकार के राजस्व को जम कर चुना लगाया जा रहा है।रेंजर आर के मौर्या ने बताया कि कई दिन से खनन की शिकायत मिल रही थी तो वन विभाग की टीम गठित कर छापा मारी की गई तो सोमवार की रात रिहंद जलाशय से बालू लोड कर बाजनडीह की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया वन विभाग की टीम देख चालक इंद्रेश कुमार पुत्र भगवान दास अंधेरे फायदा उठा कर भाग गया किसी तरह बालू सहित ट्रैक्टर को वन कर्मियों ने इंजानी रेंज परिसर ला कर विधिक कार्रवाई के बाद सीज कर दिया गया।रेंजर ने कहा कि वन अधिनियम की धारा 41/42 के तहत कार्रवाई की गयी है।टीम में रेंजर रमेश कुमार मौर्या वन दरोगा शिवमंगल श्यामलाल लवलेश सिंह वन रक्षक आनन्द कुमार सहित डायल पुलिस 112 बीजपुर के जवान शामिल थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?