नौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 06 गोवंश बरामद, 01 पशु तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिसमें 06 गोवंश बरामद किए गए हैं और 01 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 23 फरवरी 2025 को रविवार को करीब 11:25 बजे की गई थी।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान लौवारी कला मोड़ के पास से 06 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक एक दूसरे में बांध कर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते समय बरामद किया गया। नागेश्वर बिन्द पुत्र लल्लू बिन्द निवासी ग्राम घटवापुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार को मौके पर गिरफ्तार किया गया और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई है, जिसमें अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देशकों का पालन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी चकिया के मार्गदर्शन में थाना अध्यक्ष नौगढ़ कृपेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना नौगढ़ पर गठित टीम के द्वारा किया गया।

पजीकृंत अभियोग –
1.मु0अ0सं0 12/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना नौगढ,चन्दौली

बरामदगी/ गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण –
1.थानाध्यक्ष श्री कृपेन्द्र प्रताप सिंह थाना नौगढ जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 अमित कुमार सिंह थाना नौगढ जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 अभय कुमार सिंह थाना नौगढ जनपद चन्दौली
4.का0 मो0 गुफरान  थाना नौगढ जनपद चन्दौली
5.का0 सूरज यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?