अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वजनों ने जताया हत्या की आशंका

दुद्धी(सोनभद्र): क्षेत्र के मझौली गांव में रविवार की देररात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ बैठा उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रिफर कर दिया। घटना में उस वक्त नया मोड़ आ गया ,जब मृतक के स्वजनों ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की जिद करने लगे।

स्वजनों के मुताबिक घर में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार को मृतक युवक के चचेरे भाई का बारात झारखंड जाने वाली थी। मृतक देवकुमार पुत्र अशर्फी निवासी कादल अपने जीजा को मूर्धवा रेनुकूट रिसीव करने बाइक से देर रात करीब 11 बजे घर से निकला। उसके साथ भतीजा सूर्य प्रकाश भी बाइक पर बैठ गया। करीब चार किमी की यात्रा करने के बाद ही किसी आज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो सड़क पर पड़े देवकुमार व सूर्य प्रकाश को राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी दुद्धी भेजा। जहाँ चिकित्सक ने देवकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि  सूर्य प्रकाश की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वारणसी के लिए रिफर कर दिया। दोपहर बाद स्वजनों ने कोतवाल को हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए नामजद तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सीओ पिपरी अमित कुमार सिंह व कोतवाल मनोज कुमार सिंह घटना का निरीक्षण कर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गए। किंतु स्वजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सीओ पिपरी ने कहा कि उक्त घटना स्थल से जानकारी हो रही कि किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। अभी मृतक का भतीजा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक से पूछताछ के बाद ही उक्त घटना की जांच की जाएगी। फिलहाल परिजनों के तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

परिजनों ने कहा गिरफ्तारी के बाद होगा पोस्टमार्टम
मृतक के परिजनों ने दुद्धी सीएचसी पहुँच कर पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। पुलिस के लाख समझाने के बाद भी अपनी जिद पर अड़े रहे। परिजनों ने कहा कि जबतक पाटीदारों की गिरफ्तारी नही हो जाती तब तक पोस्टमार्टम नही होने देंगे। पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पहले पीएम कराइये। लेकिन शव अभी तक लगभग 18 घंटे से दुद्धी सीएचसी मे ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?