शिक्षा को समाज सुधार का मुख्य माध्यम:अंजनी पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने मनाया संत गाडगे महाराज की जयंती

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सन्त गाडगे महाराज की जयन्ती अपना दल एस जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनंद पटेल दयालु विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव युवा मंच आलोक पाण्डेय व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच महताब आलम मोजूद रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव संकट मोचन झा द्वारा किया गया।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद पटेल दयालु ने कहा कि सन्त गाडगे महराज अंधविश्वास के विरुद्ध संघर्ष: उन्होंने रूढ़िवादी परंपराओं और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाई। उन्होंने भिक्षा में मिले धन से स्कूल, धर्मशालाएँ और गौशालाएँ बनवाईं, जिससे समाज का भला हो सके। शिक्षा को समाज सुधार का मुख्य माध्यम माना और कई शिक्षण संस्थान स्थापित किए।

विशिष्ट अतिथि आलोक पाण्डेय ने जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, गाडगे बाबा जी का मानना था कि “स्वच्छता ही भगवान की पूजा है।विशिष्ट अतिथि महताब आलम ने जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि,आज हमें संत गाडगे महाराज के विचारों को अपना कर स्वच्छता, शिक्षा और समाज सेवा के कार्यों में योगदान देना चाहिए।

जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, संत गाडगे महाराज (23 फरवरी 1876 – 20 दिसंबर 1956) एक महान समाज सुधारक, संत, और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने महाराष्ट्र और पूरे भारत में स्वच्छता, शिक्षा और समाज सेवा के माध्यम से गरीबों और वंचितों के उत्थान का कार्य किया। साथ ही जयंती कार्यक्रम में आए हुए सभी पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।


इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारीगण जिला उपाध्यक्ष गण विनोद यादव , शिबू शेख , प्रवीण त्रिपाठी , जिला महासचिव गण राजकुमार बौद्ध, मुकेश पटेल तरंग, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णकांत कुशवाहा , संकट मोचन झा।जिला सचिव श्यामसुंदर सिंह पटेल ,
जिला मीडिया सचिव गण विकास पटेल, महेंद्र सिंह पटेल ।
जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल जिला कार्यकारिणी सदस्य गण रामलाल प्रजापति , सोनी खान , रिंकू गुप्ता , ओमप्रकाश पटेल ।
विधानसभा अध्यक्ष गण रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष आनंद पटेल , ओबरा विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नाथ खरवार उपस्थित रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?