नर्स का मरीज की जान बचाने में भूमिका महत्वपूर्ण होती है:जागृति अवस्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

लैंप लाइटिंग, ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला मुख्यालय स्थित निजी नर्सिंग कालेज में लैंप लाइटिंग एण्ड ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी (IAS) तथा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ0 सुरेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।

संस्थान की डॉयरेक्टर डॉ अनुपमा सिंह, डॉ0 वी0 सिंह व कॉलेज की प्रधानाचार्य डी0एल0एस0 अग्रहरी द्वारा लैंप लाइटिंग कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसमें 11 बैच ए नेम, 13 बैच जीऐनएम, 6 बैच बीएससी का शपथ दिलाया गया। तथा स्वास्थ विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पत्रकार बंधु व काफ़ी संख्या में अभिभावकगण द्वारा लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में भाग लिया गया।

लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में डॉक्टर डी0एल0एस0 अग्रहरि सुहासिनी प्रिंसिपल साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, सजौर, सोनभद्र द्वारा संपन्न कराया गया, और छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा यह संबोधित किया गया कि नर्स की भूमिका किसी की जान बचाने में बहुत महत्वपूर्ण होती है । आप सभी लोग अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी मेहनत व ईमानदारी से कर मरीजों की जान बचाने का कार्य करेंगी, के साथ साथ सभी नर्सिंग छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।

राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को भविष्य में ईमानदारी और मेहनत भाव से सेवा करने की प्रेरणा दी।

कालेज की प्रिंसिपल डॉo डीएलएस अग्रहरि द्वारा छात्र व छात्राओं को शपथ दिलाया गया। नर्सिंग के छात्र छात्राओं द्वारा ईमानदारी,मेहनत व लगन से सेवा भावना से मरीजों की सेवा करने की शपथ दिलाई ।

वही डॉoअनुपमा द्वारा कॉलेज की प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल सभी अध्यापकगण व सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?