जंगल मे पेड़ से लटकता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा जंगल में एक पेड़ से गमछे के फंदे के सहारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिला,जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा जंगल में पेड़ से एक अधेड़ का शव गमछे के सहारे लटकता हुआ मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
बताया जा रहा कि एक अधेड़ मानसिक विक्षिप्त जिसका इलाज चल रहा था जो कल से ही नहीं मिल रहा था जिसे खोजबीन किया जा रहा था की बुधवार की सुबह गुरमुरा क्षेत्र के पास के जंगल में पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव देख कर आसपास के लोगों ने मृतक के भाई व पुलिस को सूचना दिया । जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गईं ।

वही मृतक के छोटे भाई अरुण कुमार यादव ने बताया कि मृतक का नाम श्रवण कुमार यादव पुत्र रामचंद्र यादव है जो दुद्धी क्षेत्र धनौरा टोला झपरा का रहने वाला था जो गुरमुरा हमारे यहां पर आया हुआ था उसका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था जिसे कल से ही ढूंढा जा रहा था ।

जंगल मे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?