नौगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला प्री-प्राइमरी शिक्षा का प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली)में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री -प्राइमरी शिक्षा के बुनियादी कौशलों में दक्ष बनाना और अंडर बॉक्स शिक्षण पद्धति के माध्यम से नवीन शिक्षण तकनीकों से अवगत कराना था।

कार्यशाला में वरिष्ठ एआरपी श्रवण कुमार और अरविंद पांडे ने प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यकत्रियों को “अंडर बॉक्स” शिक्षण पद्धति से अवगत कराया, जो बच्चों को सहज और आकर्षक तरीके से सीखने में मदद करती है। कार्यशाला में विकास खंड नौगढ़ की 23 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ नोडल प्रभारी ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके शिक्षण कौशल में सुधार होगा और वे अपने केंद्रों पर बच्चों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षा प्रदान कर सकेंगी। इस आयोजन में लालजी भारती, पंचम सोनार, अमित पांडे, रेनू जायसवाल, कलावती सिंह, मनोरमा देवी समेत अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?