सपा ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी द्वारा मनाई गयी। वही संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक महान जननायक नेता थे उन्होंने हमेशा किसानों मजदूरों आदिवासियों व्यापारियों और हर समाज की लड़ाई लड़ने का काम किया करते थे।

उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज हर समाज की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं,इसलिए हम समाजवादी पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।


इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी,प्रमोद यादव , अनिल प्रधान , जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, महिला सभा अध्यक्ष गीता गौर, दीनानाथ अग्रवाल, मनीष त्रिपाठी, मनोज यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?