नौगढ़ में पागल सियार का आतंक, महिला और तीन बकरियों पर हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) तहसील के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के सोनवार गांव में एक पागल सियार ने देर रात हमला किया, जिसमें एक महिला और तीन बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और जंगली भेड़िया के हमले की अफवाह फैल गई।

आपको बता दे कि शाहिदा बेगम (40) वर्ष अपनी बकरियों को देखने जा रही थी, तभी अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से काट लिया। महिला चीखने-चिल्लाने लगी उसकी आवाज सुनकर घर वालों दौड़ पड़े और सियार जंगल की तरफ भाग गया हालत गंभीर देख परिजनों ने उन्हें जनपद सोनभद्र के जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जंगली भेड़िया की आने की अफवाह

गांव में यह चर्चा फैल गई कि जंगली भेड़िया ने हमला किया है, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि हमला सियार ने किया है। पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है ग्रामीण जंगल के तरफ जाने से कतरा रहे है

वन विभाग की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

जंगली भेड़िया के आने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी राम संवारे यादव ने तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया। वन कर्मी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। रेंजर ने बताया कि पागल सियार की तलाश जारी है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?