राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ने जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के तत्वाधान में प्रदेश संरक्षक कृष्णकांत कुशवाहा की अध्यक्षता में घोरावल विधानसभा के ग्राम पंचायत सहिजन खुर्द वार्ड नंबर 4 में 251 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल “दयालु” उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद पटेल ने कहा कि यदि हर व्यक्ति केवल एक जरूरतमंद की सहायता करे तो 50 करोड़ से अधिक लोगों को मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में जरूरतमंदों की सहायता करना केवल दान नहीं, बल्कि एक सामाजिक कर्तव्य है। शाल और कंबल उनके लिए सिर्फ वस्त्र नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का साधन हैं।


अध्यक्षता कर रहे कृष्णकांत कुशवाहा ने कहा कि समाज में ऐसे वर्ग की सेवा करने के लिए युवाओ को आगे आना चाहिए और हमें भी अपने दायित्व निभाने चाहिए। हर वर्ष हजारों लोगों को कंबल और शाल वितरित कर वे समाज सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।


इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कामेश्वर प्रजापति, सौरभ मौर्य, योग गुरु झल्लन शर्मा, योग गुरु धनराज सिंह, संतोष कनौजिया (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना), राकेश भारती (सदस्य), राम वचन मौर्य सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अरुण मौर्य , प्रकाश मौर्य , दिनेश मौर्य, अनुराग मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?