विशाल गुप्त
बीजपुर । थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोडहर में मंगलवार की सुबह एक किशोर का संदिग्ध अवस्था मे शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डोडहर गांव के बेलहवा टोला निवासी श्यामलाल अपने घर से करीब 800 मीटर दूरी पर नया मकान बना रहा है जहा हर रोज वो रात में सोने जाता था लेकिन सोमवार की रात उसका पंद्रह वर्षीय पुत्र राजू अपने निर्माणाधीन मकान पर सोने चला गया सुबह जब श्यामलाल अपने बेटे राजू को जगाने गया तो वो बिस्तर पर नही मिला खोजने पर पास ही बने एक कमरे में उसका शव पड़ा मिला।

भयावह दृश्य देख पिता के पाव तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही मौके पर पहुच चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई। परिजनों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी मामले की सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर अंत्यपरीक्षण हेतु दुद्धि सीएचसी भेज दिया गया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है मृतक के गले पर निशान है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई है स्पष्ट हो पायेगा फिलहाल हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है घटना का जल्द पर्दाफाश होगा।






