नौगढ़ (चन्दौली)। तहसील के उदितपुर सुर्रा गांव में शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे के आस पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वृद्ध जसवंत यादव अपने बेटे मुन्ना के साथ मोटरसाइकिल से अपने खेत से घर जा रहे थे, तभी उदितपूर सुर्रा बांध के पास जंगली जानवर लीलगाय ने छलांग लगा दी, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में जसवंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत एंबुलेंस की सहायता से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। हालांकि, उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।







