खेल मैदान पर दबंगो का कब्जा, ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

दबंग भूमाफिया दे रहे ग्रामीणों को शिकायत करने पर धमकी

सदर तहसील क्षेत्र के बहुअरा गांव का मामला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश की योगी सरकार खेल को प्रोत्साहन देने के लिए ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है,इसके साथ ही खिलाड़ियो को हर सम्भव सहयोग प्रदान सरकार कर रही है। वही जनपद में खेल मैदान पर दबंगो अर्थात भूमाफियाओं का कब्जा हड़वाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है,जिसको लेकर उन्हें दबंगो द्वारा धमाकी भी दी जा रही है। आज सदर तहसील क्षेत्र के बहुअरा गांव में खेलकूद मैदान पर दबंगों द्वारा निर्माण कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।


सदर तहसील क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी सुहेल ने बताया कि दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया गया कि ग्राम पंचायत बहुअरा की स्टेट हाइवे 5A  नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग से सटा हुआ श्रेणी 6 की जमीन जो खेल मैदान सहित अन्य सरकारी उपयोग के लिए छोड़ी गई है। इस ग्राम समाज जमीन पर पूर्व ग्राम प्रधान व अन्य दबंगों द्वारा जबरन भवन निर्माण कराया जा रहा है इसके विरोध करने पर उनके द्वारा गांव के सभी व्यक्तियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

वही ग्रामीणों ने बताया कि वर्ग 6 की जमीन पर गांव के खेलकूद मैदान अन्य अन्य सरकारी कार्य हेतु छोड़ गया था पूर्व में जबकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए पूर्व प्रधान व कुछ आला अधिकारियों की मिली भगत करते हुए उसे पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। जिस संदर्भ में जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए मामले में संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

इस मौके पर किरन देवी ,राजेंद्र, राजेन्तु, सत्येंद्र,आदिवती ,सुहेन्द्र, अमरजीत यादव, रामपति सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?