जंगल में मिला युवती का शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

0- रोगही जंगल में मिले शव मामले में युवती के पति,ससुर और अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

0- युवती के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का लगाया आरोप

कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रछ से सटे रोगही के जंगल में बीते 18 जनवरी को युवती का शव मिला था जिसके बाद से पुलिस के काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान 20 जनवरी को झारखंड राज्य के खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा निवासी अनुपा पुत्री निहोरा राम के रूप में हुई थी जिसके बाद 22 जनवरी को मृतका के पिता निहोरा राम ने कोन थाने में तहरीर देते हुए कारीवाडीह के टोला हुसरु निवासी मृतका अनुपा के पति राजू रंजन राम और उसके पिता राम आधार सहित अन्य सगे संबंधियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मृतक युवती के पिता ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पुत्री अनुपा की शादी कारीवाडीह के टोला हुसरु निवासी राजू रंजन राम से अप्रैल 2024 को उनके प्रेम प्रसंग के कारण किया था लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही मेरी 19 वर्षीय पुत्री अनुपा को दहेज मांगने के लिए प्रताड़ित करने लगे जिसके कारण मेरी पुत्री मेरे घर आकर रहने लगी उसी बीच 8 जनवरी को मेरी पुत्री के मोबाइल पर मेरे दामाद का लगातार फोन आ रहा था जिसके बाद पुत्री खरौंधी बोदार जाने की बात कह कर चली गई और उसके बाद से ही अनुपा का मोबाइल बंद बताने लगा जिसके बाद हमलोगों ने काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला जिसके बाद हमलोग खरौंधी थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराने जाने के लिए गुमटी पर बैठकर प्रार्थना पत्र लिख रहे थे कि उसी बीच मेरे दामाद का फोन आया जिसमें उसने कहा कि आपलोग थाने में सूचना मत करिए काफी बेइज्जती होगी।जिसके बाद 20 जनवरी को गांव के ही लोगों के द्वारा जानकारी मिली कि कोन क्षेत्र के जंगल में एक लड़की की लाश मिली है जो संभवतः आपकी ही लड़की है जिसके बाद हम और हमारे सगे संबंधी थाने आकर शव का फोटो देखें और उसकी पहचान के लिए चीर घर राबर्ट्सगंज गए जहां पहचान करने पर मेरी बेटी ही थी।वही मृतिका के पिता निहोरा राम ने आगे आरोप लगाया है कि मेरे दामाद राजू रंजन राम और उसके पिता राम आधार अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर दहेज के लिए मेरी पुत्री की हत्या कर लाश को जंगल में छिपा दिए थे।वही थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मृतिका के पिता निहोरा राम ने मृतिका के पति,ससुर और अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?