ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से अँधेरे में रह रहे हैं उपभोक्ताओं ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह के लैंपस मोड चौराहे पर लगा 10 के वी का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से जला पड़ा है जिसके कारण स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं में रोश व्याप्त है बिजली उपभोक्ता राजाराम यादव ने आज सुबह जले हुए ट्रांसफार्मर के पास स्थानीय लोगों को एकत्रित करके आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही का नतीजा है कि बीते एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है जिसके कारण इस ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन लिए उपभोक्ताओं को रात्रि में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है वही जब बिजली विभाग के जे ई से फोन पर ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बात करना चाहा गया तो वह फोन रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझते हैं वही संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि 10 के वी का ट्रांसफार्मर जो जला पड़ा है नया ट्रांसफार्मर आने का इंतजार किया जा रहा है दो-तीन दिन के अंदर उक्त ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा आज सुबह आक्रोश व्यक्त करने वालों में कुलदीप राम नागेंद्र राम अर्जुन बिन्द अखिलेश विनोद राजेंद्र जोगेंद्र राजेश गुप्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?