बिजली खम्भे से टकरायी कार, एक युवक की मौत दूसरा घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर कोतवाली क्षेत्र के उँचडीह गांव के समीप हुई दुर्घटना

मुक्खा फाल घोरावल से देर शाम वापस घर आ रहे थे कार सवार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्टेट हाइवे कलवारी-खलियारी मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के उँचडीह गांव के समीप बीती रात अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई जिसमें 24 वर्षीय एक युवक की हुई मौत जबकि एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के निरजेश देव पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय 24 वर्ष निवासी लसडा वृहस्पतिवार को अपने दोस्तो के साथ कार से मुक्खा फाल घोरावल गए हुए थे। घोरावल से लौटते हुए देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊँचडीह गांव के समीप कार बिजली पोल से जा टकराई। जिसमें दो युवक घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने निरजेश 24 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। 

इस घटना की जानकारी पर पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?