निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 255 लोगों का नेत्र परीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

90 मरीजों का होगा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

विंढमगंज (सोनभद्र) । ग्राम पंचायत सलैयाडीह के पंचायत भवन पर आज गायत्री परिवार के नेतृत्व में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट सतना के सौजन्य से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 255 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 90 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया।

शिविर में डॉक्टरों की टीम ने लोगों का क्रमबद्ध तरीके से नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान 90 मरीजों को फ्री में चश्मा का वितरण किया गया, तथा 60 लोगों को नेत्र से संबंधित दवा का वितरण किया गया।

गायत्री परिवार के परिजनों ने इस शिविर में सहयोग किया और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का नेत्र परीक्षण करने में मदद की। इस शिविर के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और उपचार की सुविधा मिली।

इस दौरान गायत्री परिवार के परिजन हुलास राम यादव, रामदास कुशवाह, प्रेमचंद कुशवाहा, ओम प्रकाश यादव, शिव शंकर कुशवाहा, उमेश जायसवाल, हर्षित चंद्रवंशी, अमरेश केसरी सहित कई लोग ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का नेत्र परीक्षण करने में सहयोग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?