युवा कांग्रेस नेता प्रभात पाण्डेय को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान हुई थी युवा कांग्रेस नेता प्रभात पाण्डेय की मौत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश कांग्रेस द्वारा 18 दिसम्बर को विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल युवा कांग्रेस नेता प्रभात पाण्डेय के निधन पर जिला युवा कांग्रेस श्रद्धांजलि सभा का कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और मृतक के परिवार को आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से किया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार मे जनता केआवाज को दबाइ जा रहा है, विधानसभा घेराव मे पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक बल का प्रयोग किया जिसमें युवा नेता प्रभात पाण्डेय की जान चली गई। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे लेकिन  बीजेपी सरकार ने पुलिस के दम पर लाठिया बरसाई, यूपी कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने बुटो से कुचलने का प्रयास किया गया।


उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महंगाई बेरोजगारी रोकने मे फेल है, अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विधानसभा घेराव मे प्रदर्शनकारीयो को रोकने का प्रयास किया गया और पुलिस द्वारा लाठियां चलाई गई, जिसमें कई वरिष्ठ नेता चोटिल हो गए, साथ ही युवा कांग्रेस का संघर्षशील साथी प्रभात पाण्डेय शाहिद हो गया, उसके संघर्षों को नहीं भुलाया जा सकता।

कांग्रेस नेताओ ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ की अर्थिक मदद करने की मांग किया गया।


इस श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड, नगर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, धीरज पाण्डेय, संगीता श्रीवास्तव, फरीद अहमद, शत्रुंजय मिश्रा, प्रांजल श्रीवास्तव, रोहिल मिश्रा,अरविंद श्रीवास्तव,सीताराम केशरी,बाबूलाल पनिका, जितेन्द्र पासवान,मृदुल मिश्रा,रोहित मिश्रा,कार्तिकेय, प्रज्ज्वल,शीतला पटेल,अर्जुन इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?