चलती ट्रैक्टर में लगी आग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर दिलबगरा मोड़ के पास एक भयानक घटना घटी, जहां चलती हुई ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। घटना के समय ट्रैक्टर का ड्राइवर चालक ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।

इस घटना के बाद रास्ते से जा रहे राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर में लगी आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।

सौभाग्य से, इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?