सोबाए चुनाव:अध्यक्ष के लिए 25 वर्ष तो महामंत्री के लिए 15 की वकालत अनिवार्य:मुख्य चुनाव अधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रत्याशियों के लिए पदवार अनुभव और पर्चा शुल्क में है भिन्नता

10 व 11 दिसंबर को प्रत्याशी ले सकेंगे पर्चा

अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 20 दिसंबर को होगा मतदान, 21 दिसंबर को होगी मतगणना

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2024-2025 के चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस होना अनिवार्य है तो वही अन्य पदों के लिए अलग-अलग प्रैक्टिस की अनिवार्यता है।

10 और 11 दिसम्बर को नामांकन पत्र की बिक्री होगी और अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत कुल 23 पदों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। जिसके चलते चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।


उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जहां 25 वर्ष का वकालत का अनुभव होना जरूरी है, वहीं पर्चा शुल्क 5 हजार रूपये लगेगा। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 4 हजार रूपये, उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से ऊपर तथा उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव के लिए पर्चा शुल्क 3 हजार रूपये, महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 4 हजार रूपये, कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष की वकालत का अनुभव और पर्चा शुल्क 3 हजार रूपये, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रकाशन, प्रशासन के लिए 5 वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 2 हजार 500 रूपये लगेगा।

इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से ऊपर की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 2 हजार रूपये तथा सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 1 हजार 500 रूपये लगेगा।

प्रत्याशी और मतदाता वहीं होगा जिसका नाम मतदाता सूची में होगा। उधर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा शनिवार को भी वकील मतदाताओं से समर्थकों के साथ संपर्क किया जा रहा था। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?