मुख्यमंत्री स्वरोजगार के लिए युवा आये आगे,केनरा बैंक देगा साथ:विनय सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुकेश पाल

हर महीने होगा ऋण मेला का आयोजन, एक जनपद एक उत्पाद के लिए भी हम दें रहे ऋण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर आज जनपद में केनरा बैंक द्वारा वृहद ऋण मेला का सोनभद्र नगर के एक निजी लॉन में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप में 50 लाभार्थियों को 3 करोड रुपये के ऋण की सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। इस दौरान केनरा बैंक की अन्य शाखाओं द्वारा अपने स्टाल अलग-अलग लगाए गए थे, जिस पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी।

क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के महाप्रबंधक लंका रमेश के तत्वाधान में अलग अलग जिलों में मेला आयोजित करने का उद्देश्य बताते हुए उपस्थित ग्राहकों के समक्ष बैंकिग के आंकड़े पेश किए।
जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी किरण श्रीवास्तव,डीआईसी विभाग के अधिकारी ने सरकारी योजनाओं के सरकार द्वारा लाभार्थियों को जानकारी दी।

वृहद ऋण मेला में आये ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय मण्डल प्रबंधक वाराणसी विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन हर महीना चलेगा, जिसमे केनरा बैंक ने अन्य सभी बैंकों ने अधिक ऋण स्वीकृत किए हैं। मण्डल प्रबन्धक ने ग्राहकों से कहा कि जरूरत के अनुसार ऋण प्राप्ति करे पर इसके साथ ही ऋण चुकौती पर भी जोर दें ताकि समन्वय बना रहे। उन्होंने आह्वान किया की सभी ग्राहक ऋण के लिए अपने शाखा से संपर्क करें, बैंक हर प्रकार के ऋण उत्पाद अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराता है। हम एक जनपद एक उत्पाद एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए भी ऋण स्वीकृत कर रहे है।

मुख्य अतिथि ने बैंकरों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर ऐसे ऋण मेला का आयोजन करते रहना चाहिए, ऐसे आयोजनों से जनपद के ऋण जमानुपात में वृद्धि हो सकेगी।

इस मौके पर एसएमई अधिकारी विक्रम कुमार सिंह, निवास कुमार मौर्या, विक्रम सिंह पटेल,विक्रम कुमार सिंह, रंजीत कुमार,सतेंद्र कुमार पटेल,रमीज अकमल समेत जनपद में स्थित केनरा बैंक की सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?