गोधरा ट्रेन हादसे की सच्चाई को उजागर करने वाली फिल्म ‘द साबरमती फाइल्स’ की भाजपा विधायक ने की तारीफ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने रॉबर्ट्सगंज के सिनेमाहाल में कार्यकर्ताओं, पत्रकार और जनता के साथ मिलकर ‘द साबरमती फाइल्स’ फिल्म देखी। इस फिल्म को देखने के लिए विधायक ने पूरा सिनेमा हॉल बुक करवाया था।

फिल्म देखने के बाद विधायक भूपेश चौबे ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में गोधरा ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई दिखाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का प्रयास है, जिसे निहित स्वार्थ के लिए छिपाने की कोशिश की गई।

विधायक ने आगे कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गोधरा ट्रेन हादसे के बाद गुजरात में दंगे हुए और कैसे इसके पीछे की सच्चाई को छिपाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे न्यायपालिका ने इस मामले में न्याय किया और कैसे सच्चाई को सामने लाया गया।

विधायक ने फिल्म को देखने के लिए सभी लोगों को प्रेरित किया और कहा कि यह फिल्म हमें इतिहास के उस भयावह सत्य को समझने में मदद करेगी जिसे हमें जानना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?