महारष्ट्र विधानसभा व यूपी विस उप चुनाव में प्रचण्ड जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा व उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत होने पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत कि बधाई दिया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन की महाविजय महाराष्ट्र की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देकर बता दिया है कि उन्हें विकास और सुशासन वाली सरकार ही चाहिए। आरक्षण विरोधी, भ्रष्टाचारी, देश को बाँटने वाले और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। एनडीए कि यह विजय हर उस नागरिक की विजय है, जो महाराष्ट्र की प्रगति चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य की जनता ने आज जो प्रतिबद्धता दिखाई है, उसके लिए सभी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, राकेश मेहता, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कुसुम शर्मा, यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी, अनिल सिंह, सुनील सिंह, शंम्भू नारायण सिंह, अनुपम तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, रितु, बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, कैलाश तिवारी, राजन पाण्डेय, महेश्वर चन्द्रवंशी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?