कटेहरी विस में 33 वर्ष बाद धर्मराज निषाद ने खिलाया भाजपा का कमल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्तिकेय

33 हजार 828 मत से सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को हराया

अम्बेडकरनगर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में कटेहरी विधानसभा उप चुनाव में 33 साल बाद भारतीय जनता पार्टी कमल खिलाने में सफल रही। कटेहरी विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने 33 हजार 828 वोटो से जीत दर्ज कर विजयी घोषित हुए है। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 33 हजार 828 वोटो से हरा कर जीत का परचम लहराया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 103137 मत तथा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 69309 मत प्राप्त किया। आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई और पहले राउण्ड की मतगणना में धर्मराज निषाद को बढ़त मिल गयी, बाद में कुछ राउण्ड में सपा को बढ़त मिली लेकिन इसके बाद फिर से धर्मराज निषाद को बढ़त मिली तो फिर लगातार अंतिम राउण्ड तक उनकी बढ़त बढ़ती चली गयी और बड़े अंतर चुनाव जीतने में सफल बीजेपी सफल रही।

भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलते है कार्यकर्ता पदाधिकारी जश्न में डूब गए और अबीर गुलाल के साथ ढोल नगाड़े बजने लगे।

धर्मराज निषाद कटेहरी से चौथी बार विधायक चुने गए है, इसके पहले तीन बार वह बहुजन समाज पार्टी से विधायक चुने गए थे। 

धर्मराज निषाद ने जीत दर्ज करने के बाद बताया कि यह जीत जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है , उन्होनो शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?