युवती का मिला धड़ से अलग सिर कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दीपू

खेत पर फसल काटने गये मजदूरों ने युवती का धड़ से अलग सिर देखा

औरैया(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखरा में बाजरा के खेत में अज्ञात युवती का धड़ से सिर कटा शव मिला है। खेत मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी बिधूना एवं कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी है और उच्चाधिकारियों सहित फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार भिखरा गांव निवासी कृष्ण प्रताप सिंह के खेत में बाजरा की पकी फसल खड़ी है‌‌। खेत को गांव के ही श्याम चन्द बाजपेई बटाई पर लिए थे। श्याम चन्द खेत में खड़ा बाजरा मजदूरों से शुक्रवार से कटवा रहे थे। शनिवार की सुबह करीब 8:30 भिखरा गांव के ही रहने वाले मजदूर बाजरा काट रहे थे कि तभी उन्होंने खेत के अंदर एक युवती की धड से सिर कटा शव दिखा। जिससे मजदूर घबड़ा गये।

जिन्होंने तत्काल बिधूना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स खेत मालिक के साथ ही भिखरा गांव पहुंची‌‌। कुछ ही देर में शव मिलने की जानकारी पुलिस अधीक्षक दी और फोरेंसिक टीम को सूचना देकर बुलाया।

इसके बाद पुलिस फोर्स आसपास की लापता हुई युवतियों की जानकारी जुटाने में भी जुट गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आसपास किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। युवती पीला कुर्ता व हरी सलवार पहने है।

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि शव पर तेजाब डाल कर उसका चेहरा विकृत कर पहचान छुपाई जा सके। कुछ लोगों ने बताया कि शव को बिधूना दिबियापुर रोड़ से खेत में लाया गया है क्योंकि वहां पर कुछ घसीटकर लाने के निशान यानि रास्ता सा दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?